जी हाँ दोस्तों आज का अध्याय बहुत ही महत्वपूर्ण है। वो है " महत्वपूर्ण दिवस मनाने का पीछे का कारण"। महत्वपूर्ण दिवस हम क्यों मनाते है और किसलिए मनाते है किस उद्देश्य से मनाते है, इससे क्या प्रेरणा मिलती है हमें? इन सारे सवालो के जवाब आप को दे रहा हूँ।
हम भारतीय महत्वपूर्ण दिवस किसी महापुरुष की जयंती या पुण्यतिथि, या शहीद दिवस, या कोई ऐसा बड़ा दिवस जो हमे एक खास दिवस मनाने की प्रेरणा देता हो और उससे हमे बहुत कुछ संदेश अथवा सीखने के लिए मिलता है।
आज भारत के दो - तीन दिवस ऐसे है जो
हमें भारतियों को एक साथ प्रेरणा के साथ रहने अथवा भाईचारे की भावना का विकास होता है सभी भारतीय इन कार्यक्रम में एक तिरंगे के नीचे खड़े होकर एक प्रकार की अच्छी शपथ लेते हैं। आज हम सभी देशवासी राष्ट्रीय दिवस मनाते तो बड़ी शानो शौक़त से, उस दिन हम देश के लिए सब कुछ कुर्बान होने के लिए हम लोग बड़ी बड़ी बातें तो खूब करते, अथवा भाषण भी बढ चढ कर करते हैं, ये बातें तो अच्छी है मगर देश के लिए कुर्बान होना और सच्ची मोहब्बत दिखाना बहुत दूर की बात है। क्योंकि जो लोग महत्वपूर्ण दिवस के मोके पर जितना गर्व से भाषण देते हैं उतना अगर देश की सच्ची सेवा करे तो देश की आज कुछ रोनक ही अलग होती। हाँ यह हमारी भारत की सभ्य संसकृति की परंपरा है कि बड़े महान क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी जैसे वाद्वान लोगों को याद करना चाहिए और उन्होंने देश के लिए और अपनी समाज के लिए क्या किया, वो बातें गौर से समझनी चाहिए। फिर उन से शिक्षा लेकर हमें आगे बढ़ना चाहिए, ये होता है महत्वपूर्ण दिवस मनाने का मुख्य कारण है।
स्तंभ
स्वतंत्रता दिवस
गणतंत्र दिवस
शहीद दिवस
विज्ञान दिवस
शिक्षक दिवस
हिन्दी भाषा दिवस
पर्यावरण दिवस
जल दिवस
न जाने और भी बहुत सारे दिवस हम लोग बडे़ शान और गर्व से मनाते है और उनसे सबक लेकर कुछ समय जरूर आगे बढते हैं। लेकिन बाद में ये सब बातें भूल जाते हैं।अलग अलग मोके पर अलग अलग सीख जरूर मिलती है, लेकिन उस अच्छी प्रेरणा को लेकर जीवन में आगे कैसे बढ़ा जाए ये सबसे समझना अनिवार्य है। हमारी एक बडे स्तर पर परंपरा बन गयी है कि हम लोग महत्वपूर्ण दिवस मनाते तो बड़ी धूम धाम से, मगर उन महत्वपूर्ण दिवस से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना भूल जाते हैं। व्यक्ति को अपने जीवन में आगे बढने के लिए बहुत कुछ अभ्यास करना जरूरी है और हर चीज को समझना और उस पर गौर करना जरूरी है। महत्वपूर्ण दिवस मनाने से हमें बहुत सारी जानकारी मिलती है और उन महान आदर्श लोगों की सफलता के राज मिलतें है ं जिससे हम लोग आगे बढ़ पाते हैं जल्दी से कामयाब होते हैं। आज हम लो जैसे महात्मा गांधी जी का दिवस शहीद दिवस के रूप में याद करते हैं, याद तो सब करते हैं अपने अपने स्वार्थ के लिए मगर उनके सिंधातो पर कोई भी नहीं चल पाता है, और तभी तो देश इतना पीछे चल रहा है, महात्मा गांधी जी के बताए हुए नियमों पर देश चलता तो देश तभी अमेरिका जैसे विकसित देशों से आगे निकल जाता ।आज ये गांधी जी की बातें विदेशों ने अपना ली है और वो देश तरक्की की रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं, आखिर हम लोग कहां जा रहे हैं। ये सबसे बड़ा सोचनीय विषय है
धन्यवाद🙏💕 शुक्रिया।
में आप का दोस्त लेखक वक्ता, निजी अध्यापक मुराद खान जयसिंधर।
Mobile phone📱 6378616491
muradjiyand1234@gmail.com
https://socialworkerandeducationist.blogspot.com/2019/07/man-is-capitalism-in-three-qutions.html?m=1
Nice guru ji and bhai Ji
जवाब देंहटाएंThank you bhai, aap ka naam
जवाब देंहटाएं