Sarpanch of Ability

दोस्तों सलाम आदाब ,आज मैं बात सरपंचों की काबिलियत पर करने जा रहा हूँ। राजस्थान के हर ग्राम पंचायत मैं आज लॉटरी निकल चुकी है। जोकि आरक्षण प्रक्रिया जो पहले से चलती है वही आ रही है बल्कि जो नयी ग्राम पंचायत बनी है उनमें सबसे ज्यादा एससी एसटी की सीटें निकली है । बाकी जो पुरानी ग्राम पंचायत है उनमें ओबीसी और जनरल की सीटें निकली है । सरपंच पद के लिए हर युवा वर्ग और अनुभवी सरपंच वर्तमान में जो  सरपंच  पद पर है, वह अपनी ताकत अपना प्रचार प्रसार  अपनी ग्राम पंचायत में लगातार जारी है । सरपंच पद की दावेदारी के लिए लगातार हर आदमी अपना प्रचार प्रसार सोशल मीडिया के जरिए और व्यक्तिगत संपर्क साधने में लगा है, लेकिन सरपंच पद के लिए दावेदार होना और अपने आप को सरपंच घोषित करना आसान है। यहां तक मैं कहूं कि सरपंच बनना भी आसान है उसके बाद उस ग्राम पंचायत का विकास किस नजरिए से करना यह मुद्दा सबसे अहम है। क्योंकि ग्राम पंचायत का वास्तविक विकास करवाया जाए तो उस आदमी को कहते हैं सरपंच के काबिल है। लेकिन कई पढ़े-लिखे सरपंच लाखों करोड़ों रुपए खर्च करके सरपंच बन जाते हैं, लेकिन सरपंच बनने के बाद आगे ग्राम पंचायत में विकास कार्य की प्रणाली किस तरह से बनानी पड़ती है, और किस तरह से काम करना पड़ता है । यह उनके उनके जहन में ख्याल नहीं होता है ।वह लोग अपने किसी चहेतों का काम कुछ करते हैं ,लेकिन जो उनके खिलाफ होते हैं उनका वे लोग काम नहीं करते हैं ।ये  भेदभाव रखते हैं ,जोकि सबसे बड़ी इनकी गलती है या सरपंच पद का आदमी अपने आप को बड़ा एमएलए या एमपी समझकर पंचायत में जिस तरह काम होने चाहिए उस तरह से न करके वह अपनी मनमर्जी के मुताबिक काम करता है । उस गांव में किसी की भी नहीं सुनता है ,तो वह एक नाकाम सरपंच कहलाता है आपके नजरिए से काबिल सरपंच कैसा होना चाहिए ,उस कार्य मैं आपको विकास कार्यों की   सूची दे रहा हूं और जो सरपंच बन रहा है आपकी अपनी पंचायत में चाहे कोई भी पंचायत हो उसमें सबसे पहले आपको यह ध्यान रखें उस उम्मीदवार के बारे में की वह उम्मीदवार कैसा है - पढ़ा लिखा है ,अनुभवी है , अच्छे परिवार से हो,शिक्षित हो,सरपंच पद की जानकारी रखता हो, अधिकारियों से मिलनसार हो , आगे की रणनीति के बारे में सोचता हो, उस आदमी को आप सरपंच पद के लिए योग्य बनाएं ।उस आदमी से दूर रहें या उस सरपंच से जो ज्यादा पैसा खर्च करता हो, क्योंकि सरपंच पद में जो सरपंच आपका उम्मीदवार है । वह ज्यादा पैसे खर्च करके वोट खरीद के सरपंच बन जाता है ।याद रखना सबसे पहले अपनी भरपाई करेगा आपका विकास तो दूर की बात है। दूसरी बात वह पक्षपात वाला नहीं होना चाहिए । निष्पक्ष हो ,और ग्राम पंचायत में कितने तरह के कार्य कर सकता है ,और 1 साल का बजट ग्राम पंचायत का कितना है, और ग्राम पंचायत में क्या क्या कार्य कर सकता है, उनके अपने अधिकार उनकी अपने पंचायत में क्या भूमिका है ,इन सब पृष्ठभूमि को अगर वह जानता है तो उसको वोट देकर निष्पक्ष बनाकर विजय घोषित करें अन्यथा आपकी पंचायत की नैया डूब सकती है।
1.ग्राम पंचायत मैं जो व्यक्ति वास्तविक ग़रीब हैं जो उन्हें बी.पी.एल सूची मैं जोड़ा जाए।
2.राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार द्वारा दी जा रही सुविधा प्रत्यक्ष लाभार्थी तक पहुंचे।
3.ग्राम पंचायत मैं शिक्षा, चिकित्सा, एव पेयजल आपूर्ति की मूल भूत सुविधा  समुचित रूप से मिले । 
4.जहाँ आंगनबाड़ी की जरूरत हो तो वहां पर केन्द्र खोलिये, और उस सुविधा का लाभ जरूरतमंदो को मिलना चाहिए।
5.जिस घर मैं बिजली की व्यवस्था नहीं है तो उस गांव मैं सोर ऊर्जा बिजली की पूर्ति करनी चाहिए।
6.जिस गांव मैं पानी लाईन की व्यवस्था नहीं है तो सरपंच उस गांंव मैं पेयजल आपूर्ति  करवाए।
7.जिस घर मैं वाटर टैंक या मकान की जरूरत है तो तुरंत उस कार्य को करवाइये।
8.जिस घर मैं शौचालय नही बने हैं, वहां शौचालय बनाया जाए।
9.ग्राम पंचायत स्तर पल हाई स्कूल होना जरुरी है, वहां पर अच्छी तरह से शिक्षा का लाभ छात्रों को मिलना चाहिए, उस स्कूलो  मैं रिक्त पदों को भरा जाए।
बाकी छोटे छोटे गाँव मैं जनसंख्या और बच्चों की संख्या के मुताबिक विद्यालय क्रमोन्नत करवाना।


इस तरह के कार्य सरपंच अपनी पंचायत मैं निष्पक्ष रूप से करवाए तो उस आदमी को पंचायत का काबिल नेता या मसीहा के नाम से जाना जाएगा।और उसकी तारीफों के पुल बांधे जाएंगे।उस पंचायत के सरपंच की वाहवाही होगी।इसी तरह अपनी पंचायत और समाज का विकास का होगा ,तब जा के राष्ट्र मजबूत होगा।
ये है असली सरपंच जो सरपंच पद के काबिल है ।आने वाली पंचायतोंं मैं सरपंच पद के उम्मीदवार को  नेक ,ईमानदारी, निष्पक्ष, अनुभवी, लंबी सोच रखने वाले को सरपंच पद पर निर्वाचित करें। लोभ लालच के चक्कर मैं न आकर चन्द रूपयों मैं बिक न.जाएं ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Motivetional speech of social workars

 *"जमाना तुम्हें जाहिल, अनपढ़ और भीख मांगता देखना चाहता है, हिंदुस्तान के मुस्तकबिल का हिस्सेदार नहीं बनाना चाहता, याद रखो अगर तुम आज न...