इस्लाम मैं वोट की अहमियत
जी हां दोस्तों मुझे उम्मीद है कि आप सभी हजरत खैरो आफियत से होंगे । जैसा कि आप को मालूम है कि अभी हमारे परदेस और मुल्क के दीगर सबों में भी चुनाव चल रहे हैं और हमारे सूबे राजस्थान में अभी 2
5 नवंबर को शनिवार के दिन होने है । ये चुनाव प्रत्येक राज्य के हर पांच साल बाद होते रहते है ,लेकिन ये चुनाव सबसे अलग चुनाव क्यूंकि इन राज्यों में जिस पार्टी की सरकारें बनेगी वो पार्टी पूरे देश पर हुकूमत हासिल करने में कामयाब होगी ।
वोट देना हमारा एक संवैधानिक और राजनेतिक अथवा सार्वभौमिक वयस्क अधिकार है ,वोट देने का अधिकार हमे संविधान से मिला है जो की हमारा ये फर्ज बनता है की हम अपने अच्छे और सच्चे उम्मीदवार को वोट अवश्य करें अन्यथा नुकसान अपना होने वाला है क्योंकि हम जिस जनप्रतिनिधि को चाहते हैं की ये उम्मीदवार जीत जाए लेकिन हमारी छोटी सी गलती की वजह से वो नही जीत रहा है तो उसकी हार के जिम्मेदार हम लोग हैं और कोई नही ।
वर्तमान समय में देश के अंदर चुनावी माहौल चल रहा है और हम लोगों की क्या जिम्मेदारी है? वर्तमान के चुनावी माहौल में हमारी क्या भूमिका है ? हमे इन चुनावों की किस तरह देखना है ? में इन सारे सवालों के जवाब देने की कोशिश करता हूं।
सबसे पहले हम लोगो के पास सबसे शक्तिशाली हथियार है वो है वोट या मत । वोट या मत के अलग अलग अर्थ है राय ,फैसला , सलाह,शहादत ,गवाही जो अपना उम्मीदवार होने वाला है या अपना दल जो
अपनी पसंद का है उसको हम लोग वोट के माध्यम से चुन सकते है । आज के मौजूदा हालात को देखते हुए
हमे देश की सबसे प्रमुख दलों की भूमिका का
मूल्यांकन करना जरूरी है और इस पर गोर ओ फिक्र
करना बहुत जरूरी है इसलिए हमें चाहिए की हम
लोग सोच समझ कर अपने मत का सही इस्तेमाल
करे ,ताकि मुल्क गलत दिशा में न जाए।
वोट कौनसी पार्टी को दें? वर्तमान में हमारे मुल्क में काफी राष्ट्रीय दल और बहुत सारे राज्य अथवा राष्ट्रीय दल लेकिन इस देश में सबसे विस्तार प्रमुख रूप से दो दलों का ही है वो एक कांग्रेस और बीजेपी ये दोनो दल देश में अलग अलग समय पर देश में हुकूमत कर रहे हैं।
हमारा फर्ज ये बनता है की हम लोग सोच समझ कर इन दलों के हित में वोट करे ।आप अपनी
पसंद और नापसंद के आधार पर न चुने बल्कि ये देखे की कौनसी पार्टी और दल देश के लिए सही कार्य करता है और मुल्क के हित में कानून बनाता है और जनता के लिए कल्याणकारी कार्य करता है , जनता के लिए और गरीब आवाम के लिए मूलभूत सुविधाओं से संबधित योजनाएं लागू करता है ,कोनसा दल है जो देश को मोहब्बत और भाईचारे के साथ लेकर चलता है ,कोनसा दल है जो समय पर सही गलत फैसलों पर कार्यवाही करता हैं,वो कोनसा दल है जो सबसे ज्यादा रोजगार देता है इन सब पहलुओं पर अच्छी तरह तुलना करे और फिर सोचे जो आप को दिल और दिमाग निर्णय दे वही निर्णय आप को लेना है ।
किस तरह के उम्मीदवार को चुने?
जी हां ये आप के क्षेत्र में आप का जनप्रतिनिधि होने वाला आप उसको किस नजरिए से देखते है ।
आप की असेंबली में बहुत सारे उम्मीदवार दावेदार होते है लेकिन उनमें से जीतेगा वही जिससे जनता चाहे । आप के क्षेत्र में दो या तीन जनप्रतिनिधि प्रत्यासी खड़े है उनमें तीनो का अच्छी तरह मूल्यांकन करे और आपस में तुलना करे ये लोग किस दल से है? और इन की छवि कैसी है?आवाम के लिए किस हद तक सही है ?पिछले कार्यकाल में किस तरह के विकास कार्य करवाए है? ये भी देखे की ये उम्मीदवार किस पार्टी से जुड़े हुए है और इनका और इसकी पार्टी की क्या स्तिथि हैं ? सब चीजें देख कर फिर आप फैसला ले की कोनसा उम्मीदवार आप के लिए सही रहेगा और कोनसा गलत होगा ।
दीन ए इस्लाम क्या कहता है वोट के बारे मे?
जी हां इस्लाम मजहब ने दुनिया में हर क्षेत्र में रहनुमाई की है । इस्लाम ने हुकूमत करने का तरीका सिखाया भी है और हुकूमत भी की है ।
इस्लाम ये कहता है की दो लोग जो आप के क्षेत्र में उम्मीदवार है आप उनमें से किनको मुनतख्ब करना चाहते हो ,इसका मतलब आप किसके पक्ष में शहादत या गवाही देते हो ? आप को गवाही इस आधार पर देनी है की कोनसा उम्मीदवार सही है और नेक है ,उसमें बुराइयां कम है और ईमानदार है ? कोन आवाम के लिए सही फैसले लेने वाला होगा ? आप दोनो पक्षों की तुलना करें और स्तिथि का जायजा लें की किस के पक्ष में गवाही देने से हमारी दलील मजबूत होगी ?
आप को फैसला जाति या धर्म और रिश्तेदार के आधार पर नही लेना होगा बल्कि आप को हक और इंसाफ को देखकर फैसला लेना होगा ।
एक तरफ आप का भाई खड़ा है दूसरी तरफ गैर मुस्लिम खड़ा है आप के भाई में बहुत सारी बुराइयां है लेकिन सामने वाला आदमी गैर मुस्लिम है तो आप अपने भाई के पक्ष में गवाही नहीं दे सकते ,अगर आप ने गवाही दे दी तो कल आप की पकड़ होगी किसी और की नही । इसलिए वोट एक गवाही है गवाही सचाई,ईमानदारी ,और हक बात पर होती है न की भाई ,जाती या धर्म के आधार पर । इसलिए हमे वोट सोच समझ कर देने चाहिए । हम लोग अच्छे , सच्चे, नेक ईमानदार ,और हक पसंद आदमी को चुने ताकि आवाम की समस्या का समाधान कर सके और जनता की भलाई के कार्य कर सके ।
वोट की अपील!
आप सभी प्रदेश वासियों से निवेदन है की हमारे सूबे राजस्थान में 25 नवंबर 2023 शनिवार के दिन चुनाव है ।आप हजरात अपने अपने वोट की कीमत समझ कर अपने अच्छे और नेक ,ईमानदार व्यक्ति को चुने ।वोट आप का राजनेतिक सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार है इसलिए वोट करने अवश्य जाएं और अपने रिश्तेदार ,भाई बहिनों और पड़ोसी और दोस्तों को वोट देने की विशेष अपील करे । वोट देने के मामले में किसी के बहकावे में न आवे ,किसी से रुपए या लालच न लें यहां तक को आप उनकी गाड़ी में भी न बैठे । आप अपने पसंद के नेता को चुने जो पांच साल के लिए जनता के लिए काम कर सके और देश प्रदेश में अपनी सही भूमिका निभा सके ।
चुनाव लोकतंत्र का पर्व है
बहुत बहुत धन्यवाद
में आप का दोस्त लेखक मुराद खान जैसिंधर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें