जी हाँ आज कल हर 10 में से एक व्यक्ति नशे का शिकार है, यानी 90 फीसदी लोग नशे में लिप्त रहते हैं जिनकी वजह से उनकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। नशे के बारे में व्यक्ति कभी सोचता ही नहीं है कि इसके आने वाले समय में क्या परिणाम हो सकते हैं। व्यक्ति कयी प्रकार के नशे का सेवन करता है, धुम्रपान, शराब, गुटखा, तम्बाकू एवं अफीम, अमल इत्यादि ये कयी प्रकार के नशे हैं जिनके प्रभाव से व्यक्ति की सेहत जल्दी खराब हो जाती है। एक बगैर नशे वाला और दूसरा नशे वाला व्यक्ति दोनों सेहत का चेक अप कर लो जो नशे वाला आदमी है उसका शरीर कमकमज़ोरी और कुछ न कुछ बीमारी बताएगा।
1. नशे का प्रभाव :- व्यक्ति नशे का सेवन करने से उनके स्वास्थ्य संबंधी सबंधित कयी बीमारियां उत्पन्न होती है जिससे वो इंसान इस नशे से बेखबर होता है, अगर उसको मालूम भी है तो जानबूझकर अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने का काम करता है।
नशे का सेवन करने से शरीर का कमज़ोर होना, यादाश्त का कम होना, शरीर में थकावट का आ जाना, आलस ज्यादा आना, कम उम्र में ही व्यक्ति के अन्दर टेढापन आ जाना, न जाने एसी बहुत सारी समस्याएं है जो शरीर को जल्दी नष्ट कर देती है।
2.नशे से क्या खोया क्या पाया:- दोस्तों नशे का सेवन करने से आप ने पाया तो कुछ भी नहीं मगर सब कुछ खोया ही है। क्योंकि नशा आप लोग करते हैं, उस दुकानदार को पैशा भी आप लोग ही देते , आप अपने शरीर को बिगाड़ते भी आप ही है , नशे का सेवन करने से आप की सेहत खराब होती है और पैसा अलग से बर्बाद करते हैं। इस में आप ने सब कुछ खोया ही है पाया कुछ भी नहीं है। हकीकत में आप शरीर को स्वच्छ और सेहतमंद रखना चाहते हैं तो नशे से दूर रहो।
3.लोग नशे को क्या समझते हैं? :- आज कल हर यूवा वर्ग बहुत बड़ा तबका जो नशे को शौक की तरह खाते है, और वो लोग अपने भविष्य🔮 के बारे में कभी सोचते भी नही है कि इसका सेवन करने से क्या परिणाम हो सकते हैं, इस तरह वो लोग बेखबर है । इस तरह नशे को खाते है जैसे मान लो खाना खा रहे हैं, उतना ये लोग अगर खाना भी खाते तो इन लोगों का शरीर हट्टा कट्टा होता। मगर अफसोस की बात ये है कि नशा करने वाले लोग उतना खाना भी उनको नहीं भाता है ।
4.सरकार नशे को लेकर क्या कर रही है:- आज कल नशे के बारे में सरकार भी उतनी गंभीर नहीं है, क्योंकि सरकार को इस नशे जैसी चीज़ो से ही उनको राजस्व कर मिलता है, सरकार को भी नशा चाहिए मगर स्वास्थ्य नहीं चाहिए, क्योंकि सरकार को भी नशे से आमदनी चाहिए। सरकार अगर चाहे तो नशा प्रबंधन पर रोक लगा सकती है और कठोर नियम भी लागू कर सकती है। सबसे ज्यादा खतरनाक नशा है शराब, अफीम और अमल है, लेकिन इनको भी इसी नशे से सबसे ज्यादा टैक्स मिलता है। तो फिर सरकार क्यों गंभीर होगी नशे के प्रति। हमें अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा।
सुझाव :- आप श्रीमान जी से निवेदन है कि आप लोग नशे से दूर रहें, नशा सबसे बुरी चीज़ है और आप अपना एक तो धन दोलत बर्बाद करते हैं, दूसरा आप स्वास्थ्य को गंवाते है । तो आप लोग नशे का सेवन नहीं करें।
धन्यवाद🙏शुक्रिया।
में आप का दोस्त लेखक मुराद खान जयसिंधर।
आप मेरे लेख को जरूर देखें और आगे भी शैयर करें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें