Indeepedencday of India for now. भारत की आज़ादी से अब तक

दोस्तों नमस्कार, सलाम आदाब आज का अध्याय बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत की आज़ादी 15 अगस्त 1947 को मध्य रात्री में हुई थी, ये आज़ादी कैसे मिली और किन से मिली?  ये आज़ादी भारत को कड़ी मश्कत के बाद अंग्रेजों की दास्ताँ से हुकूमत मिली। आज भारत को आजाद हुए को 73 साल हो चुके हैं। आज तक भारत ने कितनी तरक्की की, विश्व के अन्दर भारत की क्या अहमियत है ।भारत अंग्रेजों से आज़ाद भी हो गया और बहुत कुछ तरक्की भी कर ली। भारत की आजादी कैसे मिली और कब मिली और क्या कारण रहे और क्या परिणाम रहे ये सब बातें आप को मालूम है, ज़िक्र करने की कोई जरूरत नही है। महत्वपूर्ण बात ये भी है कि देश की जंगे आज़ादी में कितने तरह के आंदोलन हुए और किनके नेतृत्व में देश को आज़ादी मिली, ये भी जानकारी मालूम है। 

आज महत्वपूर्ण बात ये है कि देश की हकीकत क्या है?  और वाकई मे देश किस दिशा की तरफ जा रहा है, देश वाकई मे विकास की दिशा की तरफ बढ़ रहा है, ये बात बहुत बड़ी खुशी की है कि देश तरक्की की ओर बढ़ रहा है, लेकिन वास्तविक में जितना देश विकसित होने जा रहा उतना ही देश ये पीछे गड्ढे में भी जा रहा है ।क्यों? 
क्योंकि देश के अन्दर आज न जाने कितने प्रकार की समस्याएं हमारे सामने खडी़ हुई है कि हम अपने देश को कहाँ से कहाँ तक ले जा रहे हैं। ये अनहोनी दुखद घटनाएं हम और आप लोग प्रति दिन अखबार, और दूरदर्शन और इण्टरनेट के ज़रिए से हम समाचार  देख और सुन रहे हैं- बेरोजगारी, भूखमरी, भ्रष्टाचार, लिंगानुपात, आतंकवाद, नक्सलवाद, मोबलिचींग, जनसंख्या वृद्धि आदि समस्याएं हमारे देश में उठ खडी़ हुई है जो हमे गुलाम बनाने के लिए मजबूर कर रही है, हम लोग अभी भी इन घटनाओं से बेखबर है। भाईयों और दोस्तों ये घटनाएं हमारी आंखों के सामने से होकर गुजरती है, लेकिन हमें इस बात का जरा बराबर शक भी नहीं लगता। भाईयों और दोस्तों एसी घटनाओं के बारे में चोकन्ना रहे और देश को गड्ढे में डालने से बचाएं और प्यारे मुल्क भारत को सुन्दर और स्वच्छ बनाएं। 
हम आने वाले 15 अगस्त की तारीख को भारत की आज़ादी दिवस के रूप में मनाएंगे  और उस मोके पर बड़ी बड़ी बातें करेंगे कि हमारा मुल्क अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ और सभी मजहब के लोगों ने मिलकर देश को आजाद करवाया। मगर आज हम खुद आजाद हे क्या?  ये प्रशन आप अपने सीने में झांक कर करें।  हकीकत आप को पता चल जाएगी कि देश किस दिशा की तरफ जा रहा है। 


आज देश के अन्दर ये सबसे बड़ी समस्याएं हैं जो हमें गुलाम बनाने के लिए मजबूर कर रही है भ्रष्टाचार, आतंकवाद, नक्सलवाद, बैरोजगार, और भूखमरी, जनसंख्या वृद्धि,, अभी एक ओर नयी समस्या उत्पन्न हो चुकी है वो है - आसमानता, मोबलिचींग, और नफरत का माहोल। 
ये समस्याएं हमारे प्यारे मुल्क के लिए समस्या का नासूर बन चुकी है कि हम लोग इन समस्याओं का मुकाबला भी नहीं कर सकते। आज इन समस्याओं का ज़िम्मेदार कौन?  दोस्तों इन समस्याओं का जिम्मेदार अपन लोग, सरकार और समाज  ये तीनो लोग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं, क्योंकि ये समस्याएं इन तीनों लोगों के हाथों से फैलती है और इन समस्याओं को विलुप्त करने के जिम्मेदार भी हम लोग ही है जो अभी भी बे खबर है ं। हमें इन समस्याओं का निजात पाने का तरीका ढूंढना चाहिए और देश के अन्दर भाईचारा और खुशहाली की दुआ और अमन का पैगाम देना चाहिए, ता की देश अपना विकास सही दिशा में कर सके। 

भारत तो अंग्रेजों से तो आजाद हो गया मगर अभी भी अपने आप में आजाद हुआ नहीं है, क्योंकि भारत के अन्दर बेहिसाब समस्याएं उठ खडी हुई है जो हमें आगे बढ़ ने से रोक रही है और गुलाम बनाने के लिए मजबूर कर रही है। 

मेरी आप यूवा और जागरूक लोगों से विनम्र अपील है कि आप लोग मिल कर दैश को डूबने से बचाऐं ता की भारत एक महान देश बन सके। 

शुक्रिया धन्यवाद🙏💕। 
   में आप का दोस्त लेखक, मुराद खान जयसिंधर  
6378616491






2 टिप्‍पणियां:

Motivetional speech of social workars

 *"जमाना तुम्हें जाहिल, अनपढ़ और भीख मांगता देखना चाहता है, हिंदुस्तान के मुस्तकबिल का हिस्सेदार नहीं बनाना चाहता, याद रखो अगर तुम आज न...