जी हाँ आज के ये दो शब्द बहुत ही अति महत्वपूर्ण है, आप लोग इन शब्दों से भली भाँति परिचित हैं कि इन शब्दों का उपयोग कहाँ पर क्यों किया जाता है। इन दोनों शब्दों का इस्तेमाल विद्यार्थी के जीवन में जरूर होता है ,इन शब्दों की ज्यादा जरूरत विद्यार्थी को होती है उतनी ही शायद किसी को होती होगी। छात्रों के संदर्भ में ही इन दोनों शब्दों का इस्तेमाल विशेष रूप मे किया जाता है क्योंकि विद्यार्थी का स्तर और सही लाईन पर आसानी से चल सके और अपनी मंजिल आराम से तय कर सके।
आज कल हर स्कूली शिक्षा और कोलैज स्तरीय शिक्षा हासिल कर रहे है उन दोनों विद्यार्थियों के लिए बहुत ही जरूरी है, ता की छात्र सही रास्ता पकड़ कर अपने लक्ष्य को आसानी से पार कर सके। और अपना उद्देश्य पूरा कर सके।
प्रेरणा:- जी हाँ यह शब्द बहुत ही महत्वपूर्ण है कि व्यक्ति किसी कार्य के लिए
प्रेरित किया जाए तो वह उतना ही आत्मविश्वास के साथ प्रशन्नता से कार्य करने लगता है, क्योंकि उनके अन्दर एक नई ऊर्जा⚡ एवं सकारात्मक दृष्टिकोण पैदा होता है। कोई भी व्यक्ति जो भी कार्य कर रहा है तो उसके अंदर नयी शक्ति या ऊर्जा अगर मिल जाए तो वो व्यक्ति उस काम को करने में देर नही लगाएगा। प्रेरणा व्यक्ति के अन्दर दो तरह से आती है, एक तो अपने आप व्यक्ति के अन्दर प्रेरित होती है उससे व्यक्ति खुद प्रेरित होकर काम करता है। दूसरी वे प्रेरणा जो व्यक्ति को जगाना पड़ता है अथवा उनके अन्दर नयी सोच और जोश जुनून पैदा करना पड़ता है जिससे कार्य करने वाला आदमी बाह्य शक्ति द्वारा प्रेरित होकर कार्य करता है तो उस के अन्दर एक नई ताकत मिल जाती है। प्रेरणा द्वारा किया जाने वाला कार्य ही महत्वपूर्ण है। बिना प्रेरणा द्वारा किया जाने वाला कार्य उतना संतुष्ट नहीं कर सकता जितना प्रेरणा द्वारा किया गया कार्य। स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी दो तरह से कार्य करते हैं कुछ ऐसे छात्र होतें है जो खुद अपने आप में स्वंय प्रेरित होते हैं और उस कार्य के लिए लगातार कोशिश करता रहता है और अपना लक्ष्य एक दिन जरूर हासिल कर लेता है। दूसरी वे प्रेरणा जो छात्र को बाह्य स्रोत द्वारा मिली हो अथवा उस कोमोटीवे किया गया हो।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें