भारत की संसद / पंचायत का हाल

जी हाँ दोस्तों सलाम आदाब, आज में आप को एक बेहद आश्चर्यजनक जानकारी बताने जा रहा हूँ आप ज़रा इसे ध्यान से पढियेगा। 
वो नया अध्याय है "भारत की सबसे बड़ी पंचायत का हाल" जी हाँ यह सच है कि कल दिनांक 18-06-2019को जब सांसद पांच साल के कार्य काल की शपथ लेते हैं तब बीच में धार्मिक नारे कहाँ से ये जगह लेते हैं, ये बातें समझ में तो पहले भी आ चुकी है लेकिन अब पूर्ण रूप से समझ में आ चुकी है कि भारत कहने क्या जा रहा है?  और करने क्या जा रहा है?  इन दोनों बातों में कल की घटना नै स्पष्ट कर दिया। देश का वज़ीर ए आज़म देश के उत्थान की बात करता है सबको साथ लेकर चलने की बात करता, लेकिन वही उस के मंत्री / वज़ीर देश में अन्य पार्टी के सांसद जब संसद भवन में शपथ ग्रहण करते हैं तब बीच में धार्मिक नारे लगाते हैं और पूरा संसद भवन  शोर से खलबला  उठता है।, क्या यह सब देश के उत्थान के लिए हो रहा है?  
आज हम बड़े बड़े गर्व से कहते हैं कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, इस देश के अन्दर सभी हिन्दू मुस्लिम सिक्ख ईसाई साथ रहकर  देश के लिए अच्छा पैगाम देते हैं, हाँ यह बात भी सत्य है, लेकिन इसके उलट स्थिति कुछ ओर ही है। 
आज हम 21 वीं सदी की बात करने जा रहे हैं, क्योंकि ये घटनाएं भी 21 वीं सदी में घटित हो रही है, तो इन बातों को हमें ज़रूर समझना चाहिए और उस पर विशलेषण करना चाहिए कि देश के अन्दर ऐसी नोबत क्यों आ पड़ी जिससे देश की सबसे बड़ी पंचायत में धार्मिक नारे लगाने पडते है और एक दूसरे की भावना को ठेस पहुँचाया जाता है, तो इन सब बातों के पीछे का राज क्या है और पिछले 18 सालों की स्थिति का जायज़ा लेते हैं देश के अन्दर कितना विकास हुआ है और कितना विकास बाकि है तो आईये मे आप को पिछले अठारह साल की स्थिति के बारे में स्पष्ट करवा देता हूँ जरा आप इन आंकड़ों को पढ कर चोंक जाएंगे। 


पिछले अठारह साल के आंकड़े और देश की स्थिति- 
1.पिछले अठारह साल से देश में पुलिस👮🚔 के 5लाख पद खाली पड़े हैं। 
2.शिक्षा विभाग में अध्यापकों के प्राईमरी और उच्च प्राईमरी के 10 लाख पद खाली पड़े हैं। 
3.सैना के 55हजार पद खाली पड़े हैं। 
4.देश में 543 सांसद है, एक सांसद के पिछे 22लाख 20हजार 38 लोग है। 
5. 21वीं सदी में बीते अठारह साल में 1लाख 15 हजार छात्रों👦📖🎒 ने ख़ुद कुशी की है। 
6 बीते अठारह साल से 3लाख किसानों ने ख़ुद कुशी की है। 
7 बीते अठारह साल में वायु प्रदूषण से 10 लाख बच्चों की मौत हुई है। 
8.बीते अठारह साल में खराब पानी की वजह से 15 लाख लोगों की मौत हो जाती है। 
9. महिला के रेप में एक घंटे में एक केस दर्ज हो जाता है, बताओ देश की क्या स्थिति है?  
10. दलित उत्पीड़न प्रति दिन☀ 25 केस थाने में दर्ज होतै है। 
11. देश के अन्दर 85फसदी असमानता बढ गई है। 

दोस्तों तो आप ने ये आंकड़े जरूर पढ़ें होंगे, और आप समझ भी गये होंगे कि देश के अन्दर क्या हालात हैं, और सबसे बड़ी पंचायत में क्या माजरा चल रहा है,, वाकई में देश बदल रहा है या धर्म बदल रहा है, बात समझ में नहीं आ रही है  लोगों की भीड़ किधर जा रही है, क्या ये भीड़ जिस तरफ खड़ी है क्या ये सच्चाई की तरफ है। 
जिस तरफ बहुत ही कम लोग खड़े हैं, शायद ही वो झूठ में डूबे हुए है, समझना आप लोगो को है कि सत्य क्या है?  और असत्य क्या है?   दोस्तों फैसला आप के हाथ में है, सही और गलत का निर्णय करना आप को है, क्योंकि आप एज्टेयूकेटेड  है। 
ये वही लोग है जिन्हें आप लोगो ने चुन कर संसद तक भेजा है, क्या ये लोग आप का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, अगर आप को सही अर्थों में महसूस हो भी रहा है कि हमारा प्रतिनिधित्व हो रहा है, तो देश की सबसे बड़ी संसद में ये धार्मिक नारे एक- दूसरे के प्रति नहीं लगाते, देश के सांसदों के अन्दर अन्दर इतनी एकता नहीं है जो, जो मिल कर भारतीय🇮🇳👳 जनता का विकास करा सके।, देश का विकास तो आप ने देख लिया है  बल्कि आप का प्रतिनिधित्व करने वालों ने देश का विनाश करवा दिया। ये में नहीं कह रहा हूँ, ब्लकि ये ऊपर दिये गये आंकड़े कह रहे हैं। 

तो दोस्तों आप ने देश के हालात जान लिए, और देश के अन्दर आंकड़ों कि स्थिति भी जान ली।  देश की सर्वोच्च न्यायपालिका को भी जान लिया, कुछ समय पहल कांफ्रेंस करने सड़क पर बाहर आ गयी थी। देश के अन्दर भर्षटचारीयो के अड्डे को देख लिया करोड़ों, अरबों का घोटाला करके बाहर विदेश चले गए। अब आपने ई वी एम मशीन को भी देख लिया बस एक पार्टी की तरफ खडी़ है। 

समझ में नहीं आ रहा है कि ये सब क्या हो रहा है हमारे देश में, लगता है सबको नींद  आ गयी। 


धन्यवाद दोस्तों, में आप का दोस्त, लैखक, वक्ता, स्वतंत्र विचारक, मुराद खान। 


आप मेरे लेख को जरूर पढ़ें और आगे भी शैयर करें, कमैंट करके जरूर अपनी राय दे ं

धन्यवाद🙏💕, शुक्रिया।। 


।।  जय हिंद जय भारत।। 


2 टिप्‍पणियां:

Motivetional speech of social workars

 *"जमाना तुम्हें जाहिल, अनपढ़ और भीख मांगता देखना चाहता है, हिंदुस्तान के मुस्तकबिल का हिस्सेदार नहीं बनाना चाहता, याद रखो अगर तुम आज न...