शिक्षा, Education

दोस्तों👭👬👫 नमस्कार, में आज आप को शिक्षा के बारे में चर्चा करने जा रहा हूँ, कि शिक्षा का मतलब क्या होता है?  आप के मस्तिष्क में एक सम्प्रत्य  बन गया है कि "किताबी ज्ञान"। क्या यह हमारी वास्तविक शिक्षा🎒🏫📚🎓 है जो हमैं कमरे की बंद दीवारों के अन्दर पढाई जाए। अगर इस का उत्तर नहीं भी है तो आज हिन्दुस्तान के अन्दर यही शिक्षा हमैं भी दी जा रही है। बंद कमरे में जो शिक्षा दी जाती है उसके परिणाम है कि भारत आज एक विकासशील देश माना गया है और है भी। इस में कोई शक की बात नहीं है।
लेकिन जब भारत की तुलना दूसरे विकसित मुल्कों के साथ करते हैं तो प्रमुख कारण यह निकल कर आता है कि शिक्षा पद्धति में बदलाव। अमेरिका, चाईना, जापान जैसे मूल्कों  में बच्चों को  खिलोने, मोडल, चित्र, विडियो, ओडियौ द्वारा पढाते है और छोटे बच्चों को खिलोने हाथ में दिए जाते हैं और वो बच्चा खिलोना देख कर तोड़ना, बनाना, जोड़ना ओटोमेटिक सीख जाता है क्यों, क्योंकि उनके पास शिक्षा की स्पष्ट नितियां है और उनके अन्दर जिज्ञासा की प्रबल भावना भरी हुई है तब जा के वो मुल्क जल्दी तरक्की करता है।
और भारत जैसे बड़े मुल्क में खिलोने की बात तो दूर रही लैकिन आज सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को किताबें भी नहीं मिल पाती है यह हालात हैं इस मुल्क का। और न तो प्रत्येक सरकारी स्कूलों में  में पुरे अध्यापक  भी नही है, अगर है भी तो उनको सिर्फ कागज़ी पूर्ति में लगाया जाता है और स्कूल की औपचारिकता निभाने के लिए।। फिर भारत तरक्की कैसे कर पाएगा। जब हम सरकारी स्कूल का अवलोकन करते हैं तो ऐसा लगता है कि यहाँ पर पहले ऐक सभ्यता पनपी थी, एसा एहसास हो रहा है, क्योंकि उस सरकारी स्कूल के अन्दर जब प्रवेश करैंगे तो कचरे का ढेर, सामग्री इधर उधर बिखरी हुई नजर आएगी, स्कूल के रंग रोगन का पता नहीं, अन्दर बोर्ड की हालत खराब होगी। और शोचालय, रसोई की हालत उससे भी बदतर होगी, और अध्यापकों की कमी तो है ही। तब भी भारत डिजिटल सपने को साकार करने में लगा हुआ है। बड़े शर्म की बात है।।
शिक्षा क्या है??
      शिक्षा एक जीवन का अभिन्न अंग है, व्यक्ति को अपना भविष्य सुधारने के लिए शिक्षा प्राप्त करना अनिवार्य है, शिक्षा के बिना व्यक्ति का विकास संभव नहीं है यह आज की
के समय में हर समझदार इंसान को मालुम है।
शिक्षा कैसी हो??
शिक्षा व्यवहारिक ज्ञान होना चाहिए और हमारे जीवन से जुड़ी हुई होनी चाहिए, सिर्फ किताबों वाली शिक्षा हमारे काम की नहीं होनी चाहिए। हमें आगे का रास्ता बताने वाली शिक्षा होनी चाहिए।

कौनसा मुल्क तरक्की जल्दी करता है??
 वही मुल्क तरक्की जल्दी कर पाएगा जिस के शिक्षा उच्च कोटि की हो और नये संसाधनों के साथ शिक्षा दी जाती है, और वो लोग पढने में नहीं बल्कि समझने में ज़्यादा समय लगाते हैं।
   धन्यवाद🙏💕 दोस्तों, में आप का दौस्तो लेखक, वक्ता, अध्यापक, एव समाज सेवी मुराद खान। 

3 टिप्‍पणियां:

Motivetional speech of social workars

 *"जमाना तुम्हें जाहिल, अनपढ़ और भीख मांगता देखना चाहता है, हिंदुस्तान के मुस्तकबिल का हिस्सेदार नहीं बनाना चाहता, याद रखो अगर तुम आज न...